-
तमिल नाडु सरकार का हिन्दू विरोधी निर्णय !
-
स्थानीय लोगों का प्रचंड विरोध !
विदित है, कि तमिल नाडु में हिन्दूद्वेषी द्रविड मुनेत्र कळघम (द्रविड़ प्रगति संघ) पार्टी की सरकार है, वहां ऐसी घटनाएं होने पर कोई आश्चर्य नहीं ? ध्यान दें, कि ऐसी सरकार कभी भी गिरजाघरों और मस्जिदों का सरकारीकरण करने का साहस नहीं करती ! – संपादक

चेन्नई (तमिल नाडु) – तमिलनाडु सरकार के धर्मादाय विभाग ने चेन्नई के पश्चिम माम्बलम स्थित “अयोध्या मंडपम” को अपने नियंत्रण में ले लिया है । इस ६४ वर्ष पुरातन मंदिर को ‘अयोध्या अश्वमेध महा मंडपम’ के नाम से भी जाना जाता है । स्थानीय लोगों ने मंदिर को सरकार द्वारा अपने नियंत्रण में लेने का प्रचंड विरोध किया । इसके लिए उन्होंने आंदोलन भी किया । कुछ राजनीतिक दलों ने भी नागरिक आंदोलन का समर्थन किया । इस समय, पुलिस ने कुछ लोगों को बंदी भी बनाया । स्थानीय भाजपा पार्षद उषा आनंदन भी आंदोलन में सम्मिलित हुईं । ‘अयोध्या मंडपम’ का दायित्व ‘श्रीराम समाज’ के हाथों में था ।
'Ayodhya Mandapam' row … State takes over control
CM cites 'mismanagement'. 'Not a temple, can't usurp', BJP protests 'illegal move'.
‘Overreach’ by state sarkar?#IndiaUpfront with @RShivshankar pic.twitter.com/4FxzA4zxzF
— TIMES NOW (@TimesNow) April 13, 2022
१. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हिन्दू धार्मिक स्थल का निर्माण अर्पण द्वारा किया गया है । यहां प्रतिदिन धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं, किंन्तु यहां कोई मंदिर नहीं है । लोगों का आरोप है कि, चूंकि इस संस्थान को बडे प्रमाण में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पण दिया जाता है, इसलिए इसका सरकारीकरण किया गया ।
२. तमिलनाडु सरकार का कहना है कि, चूंकि यहां अर्पण बडे प्रमाण में किया जाता है, अत: यह मंदिर है । ‘श्रीराम समाज’ का कहना है कि, यहां केवल देवताओं की चित्रों की पूजा की जाती है । यहां कोई मूर्ति नहीं है ।
३. धर्मादाय विभाग ने कहा कि, धर्मस्थल के प्रबंधन के विरोध में शिकायतें आयीं थीं, इसलिए इसका सरकारीकरण कर दिया गया । (वक्फ बोर्डों में बहुत घपला होता है, किंन्तु सरकार उसे अपने नियंत्रण में क्यों नहीं लेती ? – संपादक)
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi