|

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र की आलोचना की ।0 इस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने आक्रोश जताया है । उन्होंने कहा, ‘केवल आवारा तथा गुंडों को ही राजनीति करनी चाहिए ‘, यह कहां लिखा है ? भगवाधारियों को राजनीति में आना चाहिए । भगवा रंग भगवान का है । छत्रपति शिवाजी महाराज ने उसी भगवा ध्वज को फहराया और पूरे देश और महाराष्ट्र को एकजुट किया । सूट-बूट पहनकर चलने वालों को भारत में राजनीति नहीं करनी चाहिए।’
Jagadguru Shri Rambhadracharya Ji slams Mallikarjun Kharge's statement, citing Chhatrapati Shivaji Maharaj's Bhagwa flag as a symbol of unity and spiritual leadership.
Only 'Bhagwadhari' should lead, not goons/loafers!#AntiHinduCongress #Election2024pic.twitter.com/IXbjlHiohE https://t.co/xVtDrM5cad
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 12, 2024
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंबई में आयोजित ‘संविधान रक्षा’ सम्मेलन में कहा था , ” कई नेता साधु के भेष में रह रहे हैं और अब राजनेता, यहां तक कि मुख्यमंत्री भी बन गए हैं । वे ‘भगवा’ वस्त्र पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं होते हैं। मैं बीजेपी से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या अगर आप संन्यासी हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं, तो राजनीति से बाहर हो जाएं।
खड़गे ने हाल ही में झारखंड में एक चुनावी रैली में कहा था कि कोई सच्चा योगी ‘ कठोर ‘ भाषा का उपयोग नहीं कर सकता । इस भाषा का प्रयोग आतंकवादी करते हैं ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग