‘जांच और उसके बाद होने वाली सजा से बचने के लिए राणा अय्यूब देश के बाहर भागने वाले थे क्या ?’, इसकी भी जांच होनी चाहिए ! – संपादक

मुंबई – लंदन में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता महोत्सव में सहभागी होने के लिए निकले राष्ट्रघाती और हिन्दू विरोधी पत्रकार राणा अय्यूब को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोका गया । कोरोना के समय विदेश से आई आर्थिक निधि में घोटाला करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से राणा अय्यूब के विरोध में ‘लुकआऊट नोटिस’ निकाली गई है ।
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने अय्यूब को रोकने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर पहुंचकर राणा को जांच के लिए सहायता करने की सूचना दी । राणा अय्यूब को १ अप्रैल के दिन प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में जांच के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा गया है । प्रवर्तन निदेशालय ने इसके पहले राणा अय्यूब के १ करोड ७७ लाख रुपए जप्त किए हैं । हवाईअड्डे पर रोकने के कारण किए गए ‘ट्वीट’ में राणा ने कहा है कि, मैं एक कार्यक्रम के लिए लंदन जाने वाला था । वहां से इटली में एक अन्य कार्यक्रम में जाने वाले थे । ये दोनों कार्यक्रम पूर्व नियोजित थे । ऐसा होते हुए भी मुझे हवाईअड्डे पर रोका गया । मुझे रोकने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन्स आये हैं ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।