केंद्र सरकार देश की जनता को, गत ३ वर्षों में, हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के आंकडे भी बताए ! – संपादक

नई देहली – केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने संसद को सूचित किया कि, २०१८ से २०२० की अवधि में, भारत में, दलितों के विरुद्ध अत्याचार से संबंधित कुल १ लाख ३८ हजार ८२५ अपराध प्रविष्ट किए गए । बहुजन समाज पार्टी के सदस्य हाजी फजलुर रहमान ने इस संबंध में प्रश्न किया था । राष्ट्रीय अपराध अभिलेख सूचना संस्थान की २०२१ के विवरण के अनुसार, दलितों के विरूद्ध अत्याचारों की संख्या बढकर ८,२७२ हो गई है, जो ९.३ प्रतिशत की वृद्धि दिखलाती है ।
As many as 1,38,825 cases related to crimes against Dalits were filed across the country between 2018 and 2020, Union minister Ramdas Athawale told Parliament.https://t.co/gYXNJr07iS
— Hindustan Times (@htTweets) March 23, 2022
आठवले ने आगे कहा कि,
१. वर्ष २०१८ में, ‘अत्याचार’ के ४२,७९३ प्रकरण प्रकाश में आए । वर्ष २०१९ में यह बढकर ४५ हजार ९६१ हो गया, जबकि २०२० में यह ५० हजार २९१ हो गया ।
२. वर्ष २०२० में, उत्तर प्रदेश में १२ हजार ७१४ प्रकरण प्रकाश में आए । गत ३ वर्षों में वहां सबसे अधिक, ३६,४६७ प्रकरण सामने आए । बिहार में २० हजार ९७३, राजस्थान में १८ हजार ४१८ और मध्य प्रदेश में १६ हजार ९५२ प्रकरण सामने आए ।
३. गत ३ वर्षों में, दलितों के विरुद्ध सबसे कम अपराध बंगाल में लेख्यांकित किए गए । यहां केवल ३७३, पंजाब में ४९९, छत्तीसगढ में ९२१ और झारखंड में १,८५४ प्रकरण सामने आए ।
४. गत तीन वर्षों में, दक्षिणी राज्यों में, आंध्र प्रदेश में ५,८५७, तेलंगाना में ५,१५६, कर्नाटक में ४,२७७, तमिलनाडु में ३,८३१ और केरल में २,५९१ प्रकरण सामने आए ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।