
नई देहली : पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और विश्व के सबसे धनवान व्यक्तियों में से एक, बिल गेट्स से विवाह विच्छेद करने के उपरांत पहली बार गौप्यस्फोट किया है । उनका दावा है, कि बिल गेट्स गत कुछ वर्षों में अनेक बार जेफरी एपस्टीन से मिल चुके हैं । एपस्टीन को अमेरिकी पुलिस ने शारीरिक संबंध के लिए बच्चों के क्रय-विक्रय के अपराध में बंदी बनाया था । उसने अगस्त २०१९ में बंदीगृह में रहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
Bill Gates' ex-wife, Melinda French Gates, recalls meeting Jeffrey Epstein: 'He was evil personified'https://t.co/3SQfrAjwxv
— FOX Business (@FoxBusiness) March 4, 2022
१. जब मेलिंडा से एक साक्षात्कार में पूछा गया कि, “क्या बिल गेट्स एपस्टीन से न मिल स,के इसके लिए आपने प्रयत्न किए ?”, उन्होंने कहा कि, “बिल गेट्स को ही इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए । ऐसे प्रश्नों के उत्तर वे ही दे सकते हैं ।” उसने कहा कि, विवाह विच्छेद के अनेक कारणों में से यह भी एक कारण था ।
२. मेलिंडा ने आगे कहा, “मैं एपस्टीन से मिलना चाहती थी और देखना चाहती थी कि वह कैसा व्यक्ति है । जब मैं उससे मिली तो मुझे लगा कि वह एक दुष्ट व्यक्ति था । मेरे लिए इस भेंट का अनुभव एक डरावने स्वप्न जैसा था । मुझे उस घटना का स्मरण भी हुआ तो मैं डर जाती हूं । मैं विचार करती हूं, कि मैं उस व्यक्ति से मिली ही क्यों ।”
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु