
मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां के श्रीजी शिवाशा एस्टेट के मंदिर परिसर में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ चारुदत्त पिंगळेजी ने ‘आनन्दमय जीवन हेतु साधना’ विषय पर मार्गदर्शन किया । सत्संग में भगवान दत्तात्रेय और कुलदेवता के नामजप का महत्त्व, तिथि के अनुसार जन्मदिन मनाने के लाभ, भारतीय संस्कृति का पालन करने का महत्त्व क्या है तथा हमें अपने दोषों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता क्यों है, इन सूत्रों पर भी मार्गदर्शन किया गया ।सत्संग में जिज्ञासुओं ने साधना, अध्यात्म और धर्म के विषय में अपनी शंकाओं का समाधान भी करवाकर लिया ।
प्रवचन के साथ ही सनातन संस्था के साधकों ने यहां सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित राष्ट्र-धर्म, बालसंस्कार, धर्माचरण, आयुर्वेद आदि विषयों के ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई थी । इस प्रदर्शनी का लाभ अनेक धर्मप्रेमियों ने लिया ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !