
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – जब दंगे होते हैं, तब प्रत्येक धर्म के और पंथ के लोगों की हानि होती है । यदि हिन्दुओं के घर जलाए, तो मुसलमानों के घर भी सुरक्षित नहीं रहेंगे । हिन्दू सुरक्षित होगा, तो मुसलमान भी सुरक्षित होंगे । यदि हिन्दुओं के घर सुरक्षित रहेंगे, तो मुसलमानों के घर भी सुरक्षित रहेंगे । हमने ५ वर्षों में एक भी दंगा नहीं होने दिया, ऐसा विधान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चैनल से बोलते हुए किया ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा,
१. वर्ष १९९० में कांग्रेस विरोधी लहर में विविध राजनीतिक पार्टियों को सत्ता मिली । उस समय श्रीराम भक्तों पर गोली चलाने का पाप समाजवादी पार्टी ने किया । केवल वर्ष १९९० में ही नहीं, उसके बाद भी समाजवादी पार्टी को जब जब अवसर मिले, तब-तब किसी को सुरक्षित नहीं लगता था । समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश राज्य दंगों की आग में जल रहा था । आज कह सकते हैं कि ‘हमने दंगा मुक्त राज्य किया ।’
२. भूतकाल के वैभव को पुनर्स्थापित करने का कार्य चलाया जा रहा है । हमें भारत और भारतीयता का अभिमान लगना चाहिए, अयोध्या और काशी इसका हिस्से हैं । हम मथुरा भी बनाएंगे । जिसमें दम होगा, वे ही मथुरा बनाएंगे ।
राममंदिर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा है ! – योगी आदित्यनाथ
कुछ लोग कहते थे कि श्रीराम जन्मभूमि का निर्णय आएगा, तो रक्त की नदियां बहेंगी । उन्होंने देखा है कि हम किस ढंग से भव्य राममंदिर बनाने की दिशा में अग्रसर हुए हैं । राष्ट्रवाद हमारी कार्यसूची है । राममंदिर, यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा है । विश्वनाथ धाम और कुंभ भी उसी के हिस्सा हैं । ‘पवित्र भूमि भव्य-दिव्य बनाना’, यह हमारे राष्ट्रवाद का हिस्सा है । (११.१.२०२२)
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला