|

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में एम.ए. के लिए ‘हिन्दू पाठ्यक्रम’ यह नया पाठ्यक्रम चालू किया गया है । देश में इस प्रकार का पहला पदव्युत्तर पाठ्यक्रम है । बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय कुमार शुक्ला ने इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया । इस पाठ्यक्रम को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, २०२०’ के अनुसार तैयार किया गया है । कला विभाग के अंतर्गत यह पाठ्यक्रम आएगा । दर्शनशास्त्र और धर्म विभाग, संस्कृत विभाग और प्राचीन भारतीय इतिहास, साथ ही संस्कृति और पुरातत्व विभाग के सहयोग से यह पाठ्यक्रम बनाया गया है ।
Banaras Hindu University in #Varanasi has started a new postgraduate course – masters in Hindu Studies#BanarasHinduUniversityhttps://t.co/yXcS9tsAT1
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) January 19, 2022
कुलपति डॉ. विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि, यह पाठ्यक्रम विश्व में हिन्दू धर्म के अज्ञात पहलुओं की जानकारी और शिक्षा देने वाला है । इसके पहले बैच में ४५ विद्यार्थी सहभागी होने वाले हैं । इसमें कुछ विदेशी विद्यार्थी भी हैं । (कल यही विद्यार्थी भारतीय हिन्दू विद्यार्थियों को हिन्दू धर्म की शिक्षा देंगे तो इसमें आश्चर्य न लगे ! – संपादक)
Bangladeshi Infiltrators In Mumbai : मुंबई में धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण !
सोलापुर बस स्थानक (स्टेशन) में स्वच्छता तथा प्रबंधन पूर्णतः ध्वस्त !
शिर्डी में श्री साईबाबा मंदिर परिसर में फफूंदयुक्त पेडों की बिक्री
TMC Rebellion : तृणमूल कांग्रेस के २० सांसदों का विद्रोह !
PM Modi Record : प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने ।
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !