पाकिस्तान से आए लोगों की उचित जांच न होने का आरोप !

बीजिंग (चीन) – चीन में कोरोना संक्रमण में नई वृद्धि के कारण, एक करोड से अधिक की जनसंख्या वाले चीनी शहर शिआन में यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । चीन ने इस प्रकोप के लिए, अपने २६ अधिकारियों को दोषी ठहराया है तथा शीघ्र ही उन्हें दंडित किया जाएगा । इससे स्पष्ट हुआ है कि, चीन में कोरोना संक्रमण के पीछे पाकिस्तान का हाथ है । कहा जाता है कि, पाकिस्तान से आए लोगों की उचित जांच न करने के कारण उनके माध्यम से संक्रमण में वृद्धि हुई ।
पाकिस्तानमुळे 1.3 कोटी लोकसंख्येच्या शहरात कडक लॉकडाऊन; चीनने घेतला मोठा निर्णय#CoronavirusUpdates #China #Pakistan https://t.co/bud5eHMX7N
— Lokmat (@lokmat) December 25, 2021
चीन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकारी अधिकारियों से अपेक्षा की जाती थी कि, वे अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करें ; परंतु, उन्होंने वैसे नहीं किया । अब कुछ ऐसे ही अधिकारियों के कारण शियान शहर में जमाव-बंदी लगा दी है । शिआन से आने-जाने वाली हवाई जहाज एवं रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं ।
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भ्राता की अंत्येष्टि में दृष्टिगोचर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal