बनासकांठा (गुजरात) स्थित शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर की हवन शाला पर लगे ध्वनि-विस्तारक यंत्र हटाने के संबंध में प्रशासन का नोटिस !
|

बनासकांठा (गुजरात) – प्रशासन ने यहां के ५१ शक्तिपीठों में से एक, अंबाजी मंदिर स्थित हवन शाला पर लगे ध्वनि-विस्तारक यंत्र को हटाने के आदेश को वापस ले लिया है । प्रशासन ने एक सूचना पत्र जारी कर कहा था, कि ध्वनि-विस्तारक यंत्रों को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उनसे होने वाले ध्वनि प्रदूषण क्षेत्र के नागरिकों को प्रभावित कर रहा है । किन्तु, कच्छ संत समाज के अध्यक्ष योगी देवनाथ द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद सूचना को वापस ले लिया गया । योगी देवनाथ ने प्रशासन द्वारा भेजे गए एक पत्र के साथ ट्वीट किया था, “यदि प्रशासन इस आदेश को वापस नहीं लेता है, तो गुजरात में सभी मस्जिदों पर लगे हुए ध्वनि-विस्तारक यंत्र बंद कर दिए जाएंगे ।”
प्रशासन ने मंदिर के हवनशाला में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को वापस ले लिया है
जय माता दी 🚩 https://t.co/4gOa5SbPRB
— Yogi Devnath (@YogiDevnath2) December 20, 2021
मंदिर की हवन शाला में १४ स्थानों पर यज्ञ और हवन किया जाता है । प्रशासन ने कहा था, कि लोगों का कहना है कि उनकी ध्वनि से कष्ट होता है, क्योंकि एक ही समय में कई जगहों पर यज्ञ और हवन होता है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !