|

रांची (झारखंड) – विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के यहां के खलारी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोनी की १५ दिसंबर के दिन खलारी पुलिस थाना की सीमा के अन्दर मॅक्लुस्कीगंज क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई । मुकेश सोनी खलारी के महावीर नगर में रहते थे और मॅक्लुस्कीगंज में ‘प्रधान ज्वेलर्स’ के नाम से उनकी गहनों की दुकान है । मुकेश की हत्या की जानकारी मिलते ही संपूर्ण खलारी में तनाव का वातावरण निर्माण हो गया है ।
"झारखंडला केरळ आणि पश्चिम बंगाल बनवण्याचा डाव; भाजपा, विहिंपच्या कार्यकर्त्यांना केलं जातं टार्गेट"https://t.co/mfRD0hmHzm
— Lokmat (@lokmat) December 16, 2021
मुकेश सोनी के शाम को अपनी दुकान बंद कर घर वापस जाते समय बकुलिया तांड में उन पर दो गोलियां दागी गईं । इसमें वे घायल हो गए । उस समय कुछ लोगों मुकेश सोनी को डाक्रा अस्पताल में ले गए; लेकिन वहां पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो गई थी ।
झारखंड को केरल और बंगाल बनाने का षडयंत्र – सांसद संजय सेठ
मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सांसद संजय सेठ ने तीव्र विरोध व्यक्त किया है । ‘भाजपा, रा.स्व. संघ और विश्व हिन्दू परिषद इन संगठनों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है । उनकी हत्या की जा रही है । झारखंड को बंगाल और केरल बनाने का षडयंत्र चालू है’, ऐसा सांसद सेठ ने कहा । स्थानीय विधायक समरीलाल ने भी इस घटना का तीव्र शब्दों में विरोध किया है ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री