पू. तनुजा ठाकुरजी के मौलिक विचार

‘पाप की तीव्रता नष्ट करने के लिए अथवा उसे न्यून करने के लिए कानून के अनुसार दंड दिया जाता है । शासनकर्ता, नेता अथवा प्रशासक सार्वजनिक अथवा राष्ट्र के लिए कार्य करते हुए स्वयं से हुई चूकें न स्वीकारें, तब भी उन्हें न्यायालय से दंड दिया जाता है । यह दंड भोगने के कारण उनसे हुए पाप कृत्यों के फल अल्प होते हैं एवं उन्हें अपने पापों का परिणाम तुलना में अल्प मात्रा में भोगना पडता है । धर्मशिक्षा के अभाव में आज के नेताओं को यह तत्त्व ज्ञात नहीं; इसीलिए कारावास में जाने पर वे स्वयं के रोग का कारण बताकर चिकित्सालय में भर्ती होते हैं । ऐसे बहिर्मुख नेताओं को न यहां के कानून का डर है, (अन्यथा उन्होंने भ्रष्टाचार किया ही नहीं होता), न वे भगवान के कानून से डरते हैं । पहले के काल में राजा ने कोई भी पाप किया हो और वह किसी ने देखा न हो, तब भी वह राजा अपने राज्य का दायित्व छोडकर प्रायश्चित्त लेने के लिए जंगल में जाते थे; परंतु आज के शासनकर्त्ता स्वयं का अपराध प्रमाण (सबूत) सहित सिद्ध होने पर भी स्वयं का पाप नहीं स्वीकारते । यही अंतर पहले के सात्त्विक राजा और आज के तामसिक शासनकर्ताओं में है । हिन्दू राष्ट्र में ऐसे बहिर्मुख और तमोगुणी शासनकर्ता नहीं होंगे !’
– पू. तनुजा ठाकूरजी, संस्थापक, वैदिक उपासनापीठ (२१.११.२०२१)
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !