शिक्षकों ने दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रश्नों को स्वीकृति !
| देश के अधिकांश राज्यों में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस आदि को स्थानांतरण के लिए रिश्वत का भुगतान करना पडता है या वे इसके लिए स्वयं भुगतान करते हैं । किंतु, कभी कोई इस संबंध में समीक्षा नहीं करता । वास्तविक स्थिति ऐसी है, मानो यह प्रशासन का अघोषित हिस्सा हो । हिन्दू राष्ट्र में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होगा ! – संपादक |

जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां राज्य स्तरीय सरकारी शिक्षक पुरस्कार समारोह में सहभागी हुए । इस बार उन्होंने राज्य के अन्य स्रोतों के साथ भ्रष्टाचार के स्रोतों को भी उपस्थित लोगों के समक्ष उजागर किया । उन्होंने कहा, ‘हमने सुना है कि कई बार आपको स्थानांतरण करवाने के लिए पैसे खिलाने पडते हैं । मुझे नहीं पता, क्या आप बता सकते हैं कि ये सच है या झूठ ?’ (जो संपूर्ण विश्व को ज्ञात है वह मुख्यमंत्री नहीं जानते; इसपर कौन विश्वास करेगा ? – संपादक)
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पूछा, ‘क्या आपको स्थानांतरण के लिए रिश्वत का भुगतान करना पडता है ?’ लोगों ने ऊंचे स्वर में ‘हां’ कहा । उपस्थित लोगों में शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक थी । इसमें पुरस्कृत शिक्षक भी थे । दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनकर गहलोत ने कहा, ‘‘आश्चर्य है ! स्थानांतरण के लिए घूस का भुगतान करना दुर्भाग्यपूर्ण है ।’’ (यह गहलोत सरकार की विफलता है, उन्हें यह स्वीकार करना होगा । उन्हें बताना होगा कि वे इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्या करने जा रहे हैं ! – संपादक) एक ऐसी नीति होनी चाहिए जिसमें सभी को ठीक-ठीक पता हो कि उनका स्थानांतरण कब और कहां होगा । ऐसा होने से न तो किसी को घूस का भुगतान करना होगा और न ही विधायकों के पैर पकडने होंगे ।’ (मुख्यमंत्री केवल बातें न करें, प्रत्यक्ष करके दिखाएं । – संपादक)
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
Bengal Solar Scam : बंगाल सौर ऊर्जा घोटाला प्रकरण में फरार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को केरल से बंदी बनाया गया
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड