भारत की राजधानी में ऐसा होना, हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ! हिन्दू संगठनों को यह प्रयास वैधानिक रूप से रोकना आवश्यक है ! – संपादक

नई देहली – पाकिस्तान में धर्मांधों के अत्याचारों से पीडित होकर भारत आए पाकिस्तानी हिन्दू, विभिन्न स्थानों पर रह रहे हैं । देहली के मजनू का टीला में भी बडी संख्या में हिन्दू रह रहे हैं । यह सामने आया है, कि इन हिन्दुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है ।
१. इन हिन्दुओं को अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई हैं । ऐसे समय में, ईसाई मिशनरी उन्हें मूलभूत सामग्री देकर उनकी जानकारी एकत्र कर रहे हैं । यह बात सामने आई है कि, हिन्दुओं द्वारा यह जानकारी न दी जाने की स्थिति में, उन्हें यह सामग्री नहीं दी जाती है ।
२. जहां ये हिन्दू शरणार्थी रहते हैं, वहां के पास के एक मंदिर में देखरेख का काम करने वाली उर्मिला रानी ने बताया कि, ‘ईसाई मिशनरियों के जाल में फंसे ३ हिन्दू शरणार्थियों ने ईसाई पंथ अपना लिया है । ईसाई मिशनरी यहां निरंतर आते-जाते रहते हैं । लोगों द्वारा उनके यहां आने पर रोक लगाने के पश्चात, वे अन्य नामों से यहां आ रहे हैं ।’
३. मंदिरों के पुजारियों ने कहा कि, ‘शरणार्थी हिन्दुओं की गरीबी का अपलाभ उठाकर धर्मांतरण के लिए उनपर दबाव डाला जा रहा है । हिन्दुओं को लगता है कि, यदि हिन्दू धर्मांतरण करना अस्वीकार करते हैं, तो उनके खाने-पीने के संबंध में बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं । इसलिए, हिन्दू उनका प्रत्यक्ष विरोध नहीं करते हैं । यहां रामलीला आयोजित करने का विरोध हो रहा है । इन हिन्दुओं को क्रिसमस मनाने के लिए कहा जा रहा है ।’
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं