बिजली के उत्पादन के लिए कोयले की आपूर्ति की संकट !

नई देहली – कोयले के अभाव की पृष्ठभूमिपर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बिजली उत्पादन केंद्र से आपूर्ति की जा रही बिजली के उपयोग के विषय में नियमावली घोषित की है । उसमें ‘राज्यों को दी जानेवाली बिजली का उपयोग उन्हें ग्राहकों के लिए करना चाहिए’, यह निर्देश दिया गया है । उसमें यह भी आवाहन किया गया है कि ‘जिन राज्यों के पास अतिरिक्त बिजली उपलब्ध है, वे इसकी जानकारी दें, जिससे उस बिजली का उपयोग आवश्यक राज्यों के लिए किया जा सकते । उसके लिए अधिसूचना निकाली गई है । बिजली का संकट केवल भारत ही नहीं, अपितु अमेरिका, चीन और यूरोप में भी उत्पन्न हुआ है ।
The Power Ministry asked states to utilise unallocated power of the central generating stations to meet the requirements of their own consumers amid the ongoing coal shortage crisis#PowerMinistry #PowerCrisis #CoalShortageInIndia https://t.co/DpRWzv1816
— Business Standard (@bsindia) October 12, 2021
‘केंद्रीय बिजली प्राधिकरण’ के (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी एर्थारिटी के) ७ अक्टूबर को प्रकाशित ब्योरे के अनुसार देश के १३५ में से ११० बिजली परियोजनाओं में कोयले का भंडारण अल्प होने से यह संकट उत्पन्न हुआ है । १६ परियोजनाओं में तो एक दिन का भी कोयले का भंडारण शेष नहीं है । ३० परियोजनाओं में केवल १ दिन का कोयले का भंडारण उपलब्ध है, तो १८ परियोजनाओं में केवल २ दिन आपूर्ति होनेयोग्य कोयले का भंडारण उपलब्ध है ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री