|

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – दिल्ली के मंगोलपूती में रहने वाली धर्मांध युवती ने १० वीं में पढने वाले एक विद्यार्थी से मित्रता की । इसके बाद प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने साथ गुरूग्राम में ले गई । वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया । इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया । इस माध्यम से धर्मांतरण और निकाह करने के लिए उसे ‘ब्लैकमेल’ करना भी चालू किया । इस मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने युवती को हिरासत मेंं लेकर उसके विरोध में ‘पॉक्सो’ कानून के अंतर्गत गुनाह प्रविष्ट किया है । उसके साथियों की खोज जारी है ।
पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद ने बताया कि, दिल्ली के मंगोलपूती क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पहले कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव के १० वीं के विद्यार्थी से सोशल मीडिया पर मित्रता की थी । स्वयं को हिन्दू बताने वाली युवती पर आरोप है कि, उसने संबंधित पीडित के बेहोश होने पर उसके साथियों के सहयोग से विद्यार्थी की अश्लील वीडियो बनाई । बेहोशी दूर होने पर आरोपियों को बताए बिना पीडित घर वापस आया । लडके द्वारा पूरी घटना उसके परिवार को बताने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस थाने में शिकायत प्रविष्ट कर कार्यवाही चालू की गई । आरोपी युवती को निकाह की चर्चा करने के बहाने मथुरा बुलाया गया । इसके बाद २ अक्टूबर के दिन उसे हिरासत में लिया गया ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।