|

उज्जैन – सरकार द्वारा संचालित, श्री चारभुजा नारायण मंदिर शंकरपुर के पुजारी नारायण बैरागी का हाल ही में निधन हो गया है । यह तथ्य उजागर हुआ है, कि उनकी पत्नी विष्णु बाई बैरागी और पुत्र राहुल बैरागी ने मंदिर की सरकारी भूमि, इंदौर के देवेंद्र सिंह बुंदेला को अवैध रूप से बेच दी है । इसलिए, सरकार इस भूमि को उपज के साथ अपने अधिकार में ले, अखिल भारत हिन्दू महासभा और मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा ट्रस्ट की ओर से यह मांग की गई है । (ऐसी मांग क्यों करनी पडी ? सरकार से अपेक्षा की जाती है, कि वह स्वयं कार्रवाई करे ! – संपादक)
आरोप है, कि विष्णु बाई बैरागी और राहुल बैरागी ने पट्टे (लीज) के नकली दस्तावेज बनाकर, श्री चारभुजा नारायण मंदिर की भूमि देवेंद्र सिंह बुंदेला को ५ लाख रुपये में बेच दी । १० जुलाई को मंदिर की उर्वरित भूमि, बुंदेला को ८ लाख रुपये में बेचने का व्यवहार हुआ । यद्यपि, यह मंदिर की भूमि है एवं जिलाधीश इसके अधिपति हैं ।
राहुल बैरागी को, उनके पुजारी पिता नारायण बैरागी की मृत्यु के उपरांत, सरकारी पुजारी के रूप में पंजीकृत नहीं किया गया है । सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, इस भूमि के संरक्षक जिलाधीश हैं । इसके बाद भी उनके द्वारा मंदिर की भूमि बेच दी गई । इसलिए, मांग की जा रही है, कि इस मामले की जांच की जाए ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।
Sabarimala Gold Probe : शबरीमला सोना प्रकरण में ‘त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड’ के पूर्व अध्यक्ष के विरुद्ध मिले प्रमाण !