मादक पदार्थों के विक्रेता की गिरफ्तारी-पूर्व जमानत, आवेदन न्यायालय ने निरस्त की !

चंडीगढ – पुलिस सदैव ही मादक पदार्थों का खुदरा विक्रय करने वालों को बंदी बनाती है । मादक पदार्थों के व्यवसाय के पीछे कई लोग होते हैं । कुछ प्रकरणों में, मादक पदार्थों का विक्रय एवं तस्करी करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होता है । इसलिए, पुलिस उनको अनदेखा करती है । जब भी ये तस्कर अथवा बडे विक्रेता पकडे जाते हैं, तब वे कानून की त्रुटियों एवं दबाव के माध्यम से, स्वयं का दंड से रक्षा करने का प्रयास करते हैं । अधिकतर समय, ये बडे विक्रेता गरीब व्यक्तियों के माध्यम से छोटी मात्रा में मादक पदार्थों का विक्रय करवाते हैं । इसलिए, पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती है । इसलिए, ‘किसी के पास मादक पदार्थ नहीं मिलने पर उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती है’, ऐसा नहीं कहा जा सकता है ; ऐसा बताते हुए, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस समय एक बडे मादक पदार्थों के विक्रेता को गिरफ्तारी-पूर्व जमानत देना अस्वीकार कर दिया । न्यायालय ने यह भी कहा कि, ‘बडे विक्रेता मादक पदार्थ स्वयं के पास न रखने का ही प्रयास करते हैं तथा कार्यवाही से स्वयं की रक्षा करते हैं ।’
'Drug Suppliers Enjoying Political Patronage Escape Punishment, Only Small Time Carriers Get Caught': Punjab & Haryana HC Denies Pre-Arrest Bail @shrutikapandeyy https://t.co/ZcXbz0j5Wx
— Live Law (@LiveLawIndia) September 7, 2021
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
मद्रास उच्च न्यायालय ने विद्यालय की भूमि पर चर्च के अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाई।
भारत में कानून की धार में तीक्ष्णता नहीं रही ; जब तक हाथ-पैर तोडे नहीं जाएंगे तब तक लोग कानून का पालन नहीं करेंगे !– Karnataka High Court
मृतक के नाम पर अभियोग चलाकर मंदिर प्रशासन के विरुद्ध अचलपुर के तहसीलदार के द्वारा दिया गया आदेश न्यायालय ने किया निरस्त ।
मंत्री-विधायक यह न समझे कि ईश्वर उनकी प्रतीक्षा में बैठे हैं । – Madras High Court