भाजपा के राज्य में ऐसा होना हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं है ! – संपादक

बादामी (कर्नाटक) – जयनगर के नागरिकों की सुविधाओं के लिए आरक्षित नगरपालिका की भूमि पर छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की योजना बनाई गई है । इस स्थान पर प्राचीन शिवलिंग एवं मंदिर हैं । ये मंदिर हटाने के प्रशासन द्वारा प्रयास आरंभ करने के उपरांत, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने उसका विरोध किया है । कहा जाता है, कि इस भूमि पर चालुक्य काल के मंदिर हैं ।
श्रीराम सेना द्वारा मंदिर गिराकर छात्रावास के निर्माण का विरोध किया जा रहा है । कहा जा रहा है कि, बल्लारी संभाग के श्रीराम सेना के अध्यक्ष संजीव मरडी को धमकी भरे दूरभाष (फोन) आ रहे हैं । राज्य के विपक्षी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा छात्रावास के निर्माण का समर्थन किया जा रहा है । (कांग्रेसी सदैव ही हिन्दू विरोधी कृत्यों का समर्थन करते हैं, इसका यह और एक उदाहरण है ! – संपादक) इस पृष्ठभूमि पर यह आरोप लगाया जा रहा है, कि उनके समर्थकों द्वारा मरडी को धमकाया जा रहा है । मरडी ने चुनौती दी है, ‘यदि विधायक सिद्धारमैया में साहस है, तो वे मंदिर हटाकर दिखाएं ।’
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र