गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में घोषित कीजिए ! – न्यायालय का मत

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न घटक है । अतः गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए । गाय को उसके मौलिक अधिकार प्रदान करने हेतु तथा उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने हेतु केंद्र सरकार को संसद में विधेयक लाना चाहिए । गाय को हानि पहुंचानेवालों के लिए कठोर कानून बनाने चाहिएं । जब गाय का कल्याण होगा, तभी जाकर देश का कल्याण होगा । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यह मत व्यक्त किया है । उत्तर प्रदेश में लागू गोहत्या बंदी अधिनियम कानून के अंतर्गत अपराध करनेवाले जावेद नाम के आरोपी की जमानत अर्जी अस्वीकार करते समय न्यायालय ने यह मत व्यक्त किया । (गोहत्या बंदी का कानून होते हुए भी उसका उल्लंघन करनेवालों को जमानत तो अस्वीकार ही करनी चाहिए; परंतु उसके साथ ऐसे लोगों को आगे जाकर फांसी का दंड मिलने जैसा प्रावधान किया जाना चाहिए ! – संपादक)
गाय की रक्षा करने का कार्य किसी एक धर्म अथवा पंथ का नहीं है, अपितु गाय भारतीय संस्कृति है । देश में रहनेवाले प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो; उसे इस संस्कृति को बचाने का काम करना चाहिए ।
(३.९.२०२१)
Cow Should Be Declared National Animal; Cow Protection Be Made Fundamental Right Of Hindus : Allahabad High Court https://t.co/Qm5Yco9Xq8
— Live Law (@LiveLawIndia) September 1, 2021
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !