अध्यात्मविषयक बोधप्रद ज्ञानामृत…
।। श्रीकृष्णाय नमः ।।

प्रश्न : ठाणेके एक जिज्ञासु का प्रश्न-ज्ञानसाधनामें शम, दम, उपरति, तितिक्षा, श्रद्धा और समाधान, यह षट् सम्पत्ति आवश्यक बताई गयी है । इन शब्दोंका ठीक अर्थ क्या है?
उत्तर : आपने अच्छा प्रश्न पूछा है । शब्दोंके अर्थ तो शब्दकोशमें भी मिलते हैं । तो भी आपने इन शब्दोंका अर्थ पूछ लेना आवश्यक समझा; इससे आप गहन चिंतन करते हैं, यह ध्यानमें आता है, आनंद हुवा । कई बार एक शब्दके अनेक अर्थ होते हैं । अध्यात्मशास्त्रमें शब्दोंका ठीक अर्थ जानना आवश्यक रहता है, यह आगे दिये, विषेशकर उपरति, श्रद्धा और समाधान शब्दोंके अर्थाेंसे ध्यानमें आयेगा । अर्थ आगे दिये हैं ।
शम : मनोनिग्रह । काम, क्रोध आदि विकारोंपर नियंत्रण
दम : इंद्रियनिग्रह । इंद्रियोंको विषयोंके भोगोंकी ओर न जाने दे कर नियंत्रणमें रखना
उपरति : निवृत्ति । वैराग्य । चित्तवृत्तियोंका व्यवहारके कर्माेंसे, संसारसे परावृत्त होना
तितिक्षा : सुख-दुःख, शीत-उष्ण, मान-अवमान आदि द्वंद्वोंके प्रति सहनशीलता
श्रद्धा : शास्त्र, संत और गुरुके वचनोंपर, वे जो बताते हैं उसपर, पूरा विश्वास
समाधान : शंकाओंका निरसन । अध्यात्मशास्त्रका अध्ययन करते समय नाना प्रकारके विकल्प और शंकाएं मनमें आती हैं । सभी प्रश्नोंके उत्तर मिलकर सभी शंकाओंका निरसन होनेपर प्राप्त होनेवाली शांति ।
– अनंत आठवले (२३.१.२०२१)
(संदर्भ : शीघ्र प्रकाशित होनेवाला ग्रंथ)
।। श्रीकृष्णार्पणमस्तु ।।
अध्यात्म और जलवायु परिवर्तन : क्या इनमें कोई संबंध है ?
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !