|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – पुलिस बल ने दाढी रखने पर लगाए प्रतिबंध के विरोध में मोहम्मद फरमान इस पुलिस सिपाही द्वारा प्रविष्ट की गई याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायाल य की लखनऊ खंडपीठ ने नकार दी है । न्यायालय ने कहा, ‘पुलिस की छवि धर्मनिरपेक्ष होनी चाहिए । ऐसी छवि राष्ट्रीय एकता को अधिक मजबूत करती है ।’ पुलिस बल ने वर्ष २०२० में ‘पुलिस कर्मी दाढी न रखें’, इस आशय का कार्यालयीन आदेश जारी किया था; लेकिन फरमान द्वारा उसका पालन न करने के कारण उसे निलंबित कर उसके विरोध में आरोपपत्र प्रविष्ट किया था । फरमान ने उसके निलंबन और प्रविष्ट किए गए आरोपपत्र के विरोध में एक और याचिका प्रविष्ट की थी । न्यायालय ने यह याचिका भी निरस्त कर दी ।
#UttarPradesh : पुलिस बल में दाढ़ी रखने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, #HighCourt ने यह कहाhttps://t.co/RZEsUBo60m
— Hindustan (@Live_Hindustan) August 23, 2021
फरमान ने याचिका में कहा था, कि संविधान ने दिए मूलभूत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के अनुसार उसने दाढी रखी थी । इसके लिए अनुमति मिले; इसके लिए पुलिस विभाग को अर्जी भी दी थी ,जो निरस्त की गयी थी । इस कारण फरमान ने न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या