‘#Save_Mewat_Hindus’ यह ‘हैशटैग ट्रेंड’ तीसरे स्थान पर

मुंबई – विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हाल ही में एक ब्यौरा प्रकाशित किया था, उसमें हरियाणा राज्य स्थित मेवात नामक मुसलमानबहुल जनपद में हिन्दुओं की दयनीय स्थिति सामने आई थी । यह भी दावा किया जा रहा है कि यह जनपद ‘छोटा पाकिस्तान’ बन गया है । यहां हिन्दुओं पर आक्रमण, उनकी भूमि पर अतिक्रमण करना, हिन्दू महिलाओं का अपहरण, उन पर बलात्कार और धर्मांतरण आदि घटनाएं घट रही हैं । इन अत्याचारों के विरोध में ९ जून को सवेरे हिन्दू धर्मप्रेमियों ने ट्वीटर से ‘#Save_Mewat_Hindus’ इस ‘हैशटैग’ द्वारा अनेक ट्वीट किए हैं । कुछ अवधि में ही यह ‘ट्रेंड’ ‘राष्ट्रीय ट्रेंड’ में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है । उस पर ६५ सहस्र से अधिक हिन्दुओं द्वारा ट्वीट्स किए गए हैं । इसके द्वारा धर्मप्रेमियों ने मांग की है कि हरियाणा और केंद्र सरकार हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को संज्ञान में लेकर उनकी रक्षा करे ।
धर्मप्रेमियों में से कुछ लोगों के ट्वीट
१. जिस प्रकार कश्मीर से हिन्दुओं को निष्कासित कर दिया गया था, उसी प्रकार आज मेवात में भी हो रहा है । मेवात को दूसरा कश्मीर बनने से रोकना आवश्यक है ।
२. मेवात में हिन्दू दशहरा, दीपावली आदि त्यौहार नहीं मना पाते, इससे अधिक भयानक क्या हो सकता है ?
३. मेवात में किसी को पुलिस का भय नहीं है । धर्मांध उजागर रूप से मारपीट करते हैं । जब मेवात में पुलिस किसी अपराधी को पकडने जाती है, तब उनपर आक्रमण किया जाता है । क्या मेवात में कानून और सुव्यवस्था शेष है ?
४. एक धर्मप्रेमी ने ‘जी न्यूज’ समाचार वाहिनी का एक ‘वीडियो’ प्रसारित किया है । इसमें दिखाया जा रहा है कि मेवात के एक विद्यालय में हिन्दू बालक को बलपूर्वक इस्लाम का पालन करने हेतु कहा जा रहा है । यह धर्मांतरण का ही षड्यंत्र है । (www.hindujagruti.org)
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !