तीनों सेनाओं द्वारा कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त !

नई देहली – भारत के तीनों सेनाओं द्वारा ३ मई को कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पुष्पवृष्टी और रोशनी की गई । मुंबई, देहली आदि स्थानों पर कोरोनाग्रस्तों पर उपचार करनेवाले चिकित्सालयों पर पुष्पवृष्टि की गई । हरियाणा के पंचकुला के शासकीय चिकित्सालय पर भी फूलों की वर्षा की गई । यहां के चिकित्सा दल के सम्मान में सेना दल ने बैंड बजाया । वायुसेना के हवाई जहाजों ने उत्तर के श्रीनगर से दक्षिण के कोईम्बतूर और पूर्व में गुवाहाटी से लेकर पश्चिम के कर्णावती तक फ्लाय पास्ट (संबंधित क्षेत्रों पर औपचारिक उडान भरना) किया ।
देहली के एम्स, दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, जीटीबी चिकित्सालय, लोकनायक चिकित्सालय, राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, सफदरजंग चिकित्सालय, गंगाराम चिकित्सालय, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चिकित्सालय, मॅक्स साकेत, रोहिणी चिकित्सालय, अपोलो इंद्रप्रस्थ, आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल आदि चिकित्सालयों पर भी पुष्पवृष्टि की गई । इसमें वायुदल के सुखोई-३०, मिग-२९, जग्वार आदि लडाकू हवाईजहाजों ने भाग लिया था । कोरोना विषाणु के विरोध में लड रहे डॉक्टर, परिचारिका स्वच्छता कर्मचारी और पुलिसवालों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की गई ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court