वास्तुदोषों के निवारण हेतु सुलभ आध्यात्मिक उपचार : वास्तुशुद्धि

वास्तु की रचना में परिवर्तन करना सामान्य व्यक्ति के लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं होता । वास्तुदोषों के कारण वास्तु में उत्पन्न नकारात्मक स्पंदनों को दूर करने के लिए ‘वास्तुशुद्धि करना’ एक अत्यंत सुलभ एवं प्रभावी उपाय है । वास्तुशुद्धि की सुलभ पद्धतियां हैं – सात्त्विक उदबत्ती से शुद्धि करना, वास्तु में धूप दिखाना, तुलसीपत्र से घर में गोमूत्र का छिडकाव करना, नीम का धुआं दिखाना, घर में संतों की वाणी में भजन चलाना अथवा देवताओं का नामजप चलाए रखना आदि । ये आध्यात्मिक उपचार सरलता से किए जा सकते हैं ।

– श्री. राज कर्वे, महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, गोवा.