पाक अधिकृत कश्मीर के कार्यकर्ता को धमकी !

नई दिल्ली – एक समाचार वाहिनी (न्यूज चैनल) पर चर्चा चल रही थी, तभी पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने पिस्तौल निकालकर पाक अधिकृत कश्मीर के एक कार्यकर्ता को धमकी दी । इस घटना का चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर प्रसारित हुआ है ।
‘रिपब्लिक टीवी’ समाचार वाहिनी पर वाहिनी के संपादक अर्णब गोस्वामी के परिचर्चा कार्यक्रम में पाक अधिकृत कश्मीर की स्थिति, वहां के नागरिकों की समस्याएं तथा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा चल रही थी । चर्चा में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मेजर शेख एम. नदीम से सुरक्षा तथा गुप्तचर कार्यवाहियों के विषय में प्रश्न पूछे गए । चर्चा में विवाद बढने के पश्चात नदीम का संयम टूट गया तथा उन्होंने कैमरे के सामने प्रत्यक्ष पिस्तौल दिखाकर पाक अधिकृत कश्मीर के कार्यकर्ता को धमकी दी । इस अप्रत्याशित कृत्य के कारण चर्चा में कुछ समय के लिए तनाव का वातावरण निर्मित हो गया । कार्यक्रम के संचालक अर्णब गोस्वामी ने इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए चर्चा जारी रखी । उन्होंने कहा कि प्रश्नों का उत्तर देने के स्थान पर ऐसा कृत्य करना अत्यंत निंदनीय है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न