Tapan Chatterjee Arrested : तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तपन चटर्जी को बंदी बनाया गया !

  • सरकारी सहायता सामग्री का बडा भण्डार घर से प्राप्त होने पर कार्रवाई

  • स्थानीय लोग 'चोर-चोर' के नारे लगा रहे थे

तपन चटर्जी

वर्धमान (बंगाल) – पूर्व वर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तपन चटर्जी के घर पर पुलिस ने छापा मारकर उन्हें बंदी बनाया । पुलिस को सूचनाएं मिली थीं कि उन्होंने सरकारी सहायता सामग्री संग्रहित करके रखी है । पडताल में घर से बडी मात्रा में ताडपत्री, ओढने के कम्बल, खेलने के लिये गेंदें (फुटबॉल, वॉलीबॉल) एवं अन्य सामान हस्तगर किए गए, जो सामान्यतः आपदा-ग्रस्त लोगों, युवा संघों एवं शैक्षिक संस्थानों को बांटने के लिये रखे जाते हैं ।

१. जब पुलिस तपन चटर्जी को बंदी बनाकर लेकर जा रही थी, तब स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक के विरुद्ध ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए । घर पर छापा डालने के उपरांत अब पुलिस चटर्जी से सम्बन्धित कई गोदामों पर भी छापे मार रही है ।

२. इस घटना से पूर्व पुलिस ने उत्तर २४ परगना जिले के बदुरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य को तब बंदी बनाया था, जब उनके स्थानों से बडी मात्रा में नकद राशि एवं सहस्त्रों ताडपत्री हस्तगत की गई थीं । उसी प्रकार पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तरुण कुमार मैती से सम्बन्धित क्षेत्रों से भी सहायता सामग्री में ताडपत्री हस्तगत किए गए थे ।

संपादकीय भूमिका

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सरकारी संपत्ति का कितना दुरुपयोग किया है, यह अब उजागर हो रहा है । इस दल पर अब प्रतिबंध लगना चाहिए !