देहली में हुई ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक ।
(क्वाड देश अर्थात भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा जापान । ४ देशों का यह समूह अमेरिका द्वारा मुख्य रूप से चीन के इस क्षेत्र में वर्चस्व को कम करने के लिए बनाया गया समूह है ।)

नई दिल्ली – ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने का प्रभाव ऊर्जा सुरक्षा पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है । समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता बनाए रखना आवश्यक है तथा ‘क्वाड’ देश किसी भी प्रकार का टोल (शुल्क) लगाने का विरोध करते हैं । क्वाड सदस्य देश केवल चर्चा पर नहीं, बल्कि ठोस निष्कर्षों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ऐसा वक्तव्य ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने यहां हुई क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार परिषद में दिया । इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया इन देशों के विदेश मंत्री सहभागी हुए थे । अमेरिका की ओर से मार्को रुबियो, जापान की ओर से तोशिमित्सु मोतेगी तथा ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेनी वोंग उपस्थित थीं ।
इस समय भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस्. जयशंकर ने आतंकवाद के विषय पर बोलते हुए कहा कि इसके विरोध में शून्य सहनशीलता होनी चाहिए । जिन देशों पर आतंकवादी आक्रमण होते हैं, उन्हें स्वयं की सुरक्षा का अधिकार है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा