
नई दिल्ली – भारत ने ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का परीक्षण पूरा कर लिया है । आंध्रप्रदेश के कुर्नूल स्थित रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन के परीक्षण केंद्र में यह परीक्षण किया गया । ‘यू.एल.पी.जी.एम्.-वी ३’ नामक यह मिसाइल हवा से हवा एवं हवा से जमीन, दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर सटीक आक्रमण कर सकती है । यह हवा में शत्रु के हेलिकॉप्टर, ड्रोन तथा अन्य लक्ष्यों को मार गिरा सकती है । साथ ही जमीन पर टैंक, सैन्य वाहन तथा बंकरों को भी लक्ष्य बना सकती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मिसाइल के निर्माण में मिली सफलता रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है ।
५० सहस्र सैनिकों का स्वतंत्र ‘ड्रोन दल’ होगा।
भारत ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ (ड्रोन दल) स्थापित करने का निर्णय लिया है । यह दल किसी भी सैन्य कार्यवाही में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ (पहली प्रत्युत्तर कार्यवाही करने वाला दल) के रूप में नियुक्त किया जाएगा । इस दल के लिए वर्तमान में ५० सहस्र सैन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । अगले ३ वर्षों में १५ नए ‘सेंटर ऑफ एक्सलेंस’ (उत्कृष्टता केंद्र) स्थापित किए जाएंगे ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !