‘नीट’ परीक्षा महाघोटाला प्रकरण
परीक्षा के १० दिन पूर्व ही पेपर प्राप्त किया था

लातूर – ‘नीट’ परीक्षा पेपरलीक प्रकरण में केंद्रीय अन्वेषण विभाग ने यहां के प्रसिद्ध ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ (आर्.सी.सी.) निजी शिक्षावर्ग के निदेशक प्रा. शिवराज मोटेगांवकर से ११ घंटे तक लंबी पूछताछ कर उसे अपने अधिकार में बंदी बना लिया (हिरासत)। मोटेगांवकर ने ३ मई के ‘नीट’ परीक्षा का पेपर १० दिन पूर्व अर्थात २३ अप्रैल को ही प्राप्त किया था । अन्वेषण के समय उसके चल-दूरभाष में ‘नीट’ का मूल पेपर तथा उसका उत्तरपत्र मिला । उसने यह पेपर विवेक पाटिल नाम के व्यक्ति को तथा कुछ विशेष छात्रों को भेजा था । १४ मई को लातूर स्थित उसके आवास पर छापामारी की गई थी । परीक्षा समाप्त होते ही उसने चल-दूरभाष में स्थित सभी तकनीकी प्रमाण एवं जानकारी हटा दी थी । अब वह लाभधारक छात्रों के नाम बताने में टालमटोल कर रहा है ।
सामाजिक माध्यमों पर बडे स्तर पर प्रसारित इस प्रकरण से संबंधित वीडियों में मोटेगांवकर छात्रों के साथ संवाद करता हुआ दिखाई दे रहा है ।
कौन है प्रा. शिवराज मोटेगांवकर ?
शिवराज मोटेगांवकर स्थानीय शिक्षाक्षेत्र में ‘एम् सर’ के नाम से जाना जाता है । वर्ष १९९९ में उसने केवल १० छात्रों को लेकर अपने निजी शिक्षावर्ग का आरंभ किया था । कुछ वर्ष उपरांत यह निजी शिक्षावर्ग ‘आर्.सी.सी.’ नाम से विख्यात हुआ ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला