इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक पुन: जैन मंदिर चौक बन गया !

लाहौर (इस्लामाबाद) – गत २ महीनों में लाहौर के ९ स्थलों के इस्लामी नाम बदलकर उनके मूल हिन्दू या ब्रिटिश काल के आधार पर पुनः नामकरण किया गया है । इनमें इस्लामपुरा अब पुराने ‘कृष्णनगर’ एवं ‘बाबरी मस्जिद चौक’ अब पुराने ‘जैन मंदिर चौक’ के नाम से आधिकारिक रूप से पहचाना जाएगा । इनके फलक भी लगाए गए हैं । विषेश बात यह है कि इस परिवर्तन के विरुद्ध वहां कोई कट्टरपंथी समूह समक्ष नहीं आया ।
नामकरण के दूसरे चरण में पाकिस्तान के सिंध एवं खैबर पक्तूनख्वा प्रांतों में भी मूल नामों की घोषणा संभव है । नगर में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया १९९० के दशक में बाबरी ढांचे के गिराने के उपरांत प्रारंभ हुई थी । तब केंद्र में नवाज शरीफ, उपरांत में बेनजीर एवं परवेज मुशर्रफ की सरकारें थीं । अब शरीफ सरकार ने नाम परिवर्तन का निर्णय लिया है । किसी भी जिहादी संगठन ने इसका विरोध नहीं किया ।
१. जैन मंदिर के पास अनारकली परिसर के मौलाना वाजीद कादरी का मानना है कि इस्लाम को मंदिर या गुरुद्वारे को लेकर कोई समस्या नहीं है । १९९० के दशक में जैन मंदिर चौक का नाम परिवर्तित कर बाबरी मस्जिद चौक कर दिया गया था । यह एक राजनैतिक निर्णय था । हमने इसे कभी ‘बाबरी मस्जिद चौक’ नहीं कहा । हमें समझना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने ये हिन्दू नाम रखे थे, एवं वे भी मुसलमान ही थे । इससे उनके ईमान (निष्ठा) को कोई धक्का नहीं पहुंचा था ।
२. लाहौर के बीकन हाउस विश्वविद्यालय के प्रो. साद मलिक ने कहा कि यह वास्तव में एक सुखद परिवर्तन है । मैं इसे सदा लक्ष्मी चौक ही कहता आया हूं; क्योंकि मेरे पिता इसे इसी नाम से बुलाते थे । नगरपालिका ने अपने प्रपत्रों में इसका नाम भले ही मौलाना जफर अली चौक किया हो; पर मेरे एवं मेरे जैसे कई लोगों के लिए लक्ष्मी चौक उस विरासत का भागहै, जिसका जफर अली खान के नाम से कोई संबंध नहीं है । लक्ष्मी चौक पीढीयों से जुडा नाम है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।