मस्जिदों के ध्वनिप्रक्षेपकों की ध्वनि कम करने का प्रकरण
कुछ पुलिसकर्मी घायल
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा राज्य में प्रार्थना स्थलों पर ध्वनिप्रक्षेपकोंकी ध्वनि सीमित करने के निर्देश देने के उपरांत, पुलिस जब इस संबंध में जांच करने का प्रयास कर रही थी तब कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों ने इसका विरोध किया । स्थानीय मुसलमानों ने जहांगीर मोहल्ला स्थित पुलिस चौकी का घेराव कर ‘‘अल्लाहू अकबर’’ एवं ‘‘नारा-ए-तकबीर’’ के नारे लगाए । इस समय चौकी की तोडफोड की तथा बडी मात्रा में पत्थरबारी भी हुई । पुलिस ने लाठीचार्ज किया एवं अश्रु गैस के गोलों का प्रयोग किया । यह घटना रेलपार क्षेत्र में हुई । घटना के उपरांत पुलिस ने शोध अभियान चलाकर हिंसा में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों को बंदी बनाया है । शांति बनाए रखने एवं जनश्रुति के प्रसार को रोकने के लिए अस्थायी संचार बंदी लागू की गई है ।
१. राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन ने आसनसोल के अनेक हिस्सों में प्रार्थनास्थलों के ध्वनिप्रक्षेपकों की ध्वनि कम करने का अनुरोध किया था । उसी संदर्भ में दिन में रेलपार क्षेत्र में पुलिस एवं स्थानीय मुसलमानों के बीच चर्चा हुई थी । सायंकाल के समय बडी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर इकट्ठा हुए एवं घोषणाएं देते हुए चौकी पर पत्थर चलाए । पुलिस तथा नागरिकों की गाडियों को भी क्षति पहुंचाई गई । इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए ।
२. घटना के उपरांत क्षेत्र में अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं । पुलिस उपायुक्त वी.जी. सतीश पसुमार्थी ने कहा है कि अब स्थिति नियंत्रण में है एवं कोई असुविधा नहीं है । सी.सी.टी.वी. अंकन की सहायता से अपराधियों की पहचान की जा रही है । इस प्रकरण में सम्मिलित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !