बांग्लादेश के भारत-विरोधी नेता नाहिद इस्लाम का सीमा पर बाड लगाने हेतु भूमि देने के बंगाल सरकार के निर्णय पर आक्रोश

ढाका (बांग्लादेश) – देश एक बार पुनः सीमा पर होने वाली हत्याओं तथा नई कांटेदार तारबंदी का साक्षी बन रहा है । यदि कोई देश सीमा पर बाड लगाना तथा दूसरे देश के नागरिकों की हत्या करना निरंतर जारी रखता है, तो उसके साथ मैत्री संभव नहीं है । पर कांटेदार तारों के पीछे रहकर वास्तविक संबंध स्थापित नहीं किए जा सकते, ऐसा वक्तव्य बांग्लादेश की ‘नेशनल सिटिजन पक्ष’ के संयोजक तथा संसद में विपक्ष के मुख्य सचेतक नाहिद इस्लाम ने एक कार्यक्रम में दिया ।
“Friendship with a nation that builds fences on its border is impossible!” – Anti-India Bangladeshi leader Nahid Islam lashes out after Bengal government approves land for border fencing.
He further warned that if Tariq Rahman’s government fails to defend the nation, “the people… pic.twitter.com/6LQch030am
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 13, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी हेतु सीमा सुरक्षा बल को ४५ दिनों के भीतर भूमि हस्तांतरित करने का आदेश दिए जाने के संदर्भ में नाहिद इस्लाम ने यह वक्तव्य दिया । नाहिद को पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस का निकट सहयोगी माना जाता है ।
नाहिद इस्लाम ने आगे कहा कि,
१. यदि तारिक रहमान की सरकार देश की रक्षा करने में असफल रहती है, तो देश की सीमाओं की रक्षा का दायित्व जनता स्वयं अपने कंधों पर लेगी ।
२. पडोसी देश के लोग (मुसलमान) एक दिन इस बाड को हटाकर बांग्लादेश के लोगों के साथ वास्तविक संबंध स्थापित करेंगे ।
३. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सीमा के उस पार मुसलमान उत्पीडन का सामना कर रहे है । ( यदि नाहिद को ऐसा लग रहा है तो वह भारत में रहने वाले सब मुसलमानों को अपने देश लेकर जाएं ! – संपादक )
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan