Kanpur Tilak Controversy : विद्यालय में तिलक लगाकर आए छात्र की मुस्लिम शिक्षिका द्वारा पिटाई ।

  • कानपुर (उत्तर प्रदेश) के ईसाई मिशनरी विद्यालय की घटना

  • अभिभावकों ने पुलिस में परिवाद किया

AI निर्मित चित्र

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – नौबस्ता स्थित एक विद्यालय में माथे पर तिलक लगाकर आए छठी कक्षा के छात्र की एक मुस्लिम शिक्षिका द्वारा पिटाई किए जाने से बडा विवाद खडा हो गया । छात्र के अभिभावकों ने पुलिस को बुलाया । पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता कराने का प्रयास किया; लेकिन अभिभावक कार्रवाई की मांग पर अडे रहे । इसके पश्चात पुलिस ने उन्हें थाने भेज दिया ।

वास्तव में प्रकरण क्या है ?

१. दामोदरनगर के एक खाद्य तेल व्यापारी का बेटा किदवईनगर स्थित ‘मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल’ में छठी कक्षा में पढता है ।

२. छात्र का आरोप है कि वह प्रतिदिन माथे पर तिलक लगाकर विद्यालय आता था, जिस पर मुस्लिम शिक्षिका उसे बार-बार डांटती थीं । १२ मई को उन्होंने उसे ३-४ थप्पड मारे ।

३. दोपहर में विद्यालय की छुट्टी के उपरांत जब पिता बेटे को लेने विद्यालय पहुंचे, तब उसने पूरी घटना बताई । इस घटना से अभिभावक अत्यंत अप्रसन्न हो गए । पिता का आरोप है कि उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बात किया; लेकिन उन्होंने उनकी बात सुनना अस्वीकार कर दिया । उलटे बच्चे पर गृहकार्य पूरा न करने का आरोप लगाया गया । इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी ।

४. पुलिस अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्र की पिटाई की सूचना मिली है; लेकिन अभी तक कोई लिखित परिवाद प्राप्त नहीं हुआ है । परिवाद मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

५. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीना सायल्स ने कहा कि वे प्रकरण की जांच करेंगी तथा यदि शिक्षिका पर लगाए गए आरोप सही पाए गए, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

संपादकीय भूमिका

  • कॉन्वेंट विद्यालयों पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक हिन्दू अधिकारी की नियुक्ति करना आवश्यक हो गया है !
  • हिजाब पहनकर आई छात्रा की इस प्रकार पिटाई करने का साहस कभी कोई नहीं करता, यह ध्यान रखें !
  • मुसलमान कहीं भी हों, वे किस प्रकार हिन्दुओं पर अपना क्रोध निकालते हैं, इसका यह उदाहरण है !