सद्गुरु अनुराधा वाडेकर के शुभहस्तों से मुंबई में श्री महागणपति एवं भूमि पूजन ।

१७ मई को होने वाले श्री राजमातंगी महायज्ञ के उपलक्ष्य में…

मुंबई, १० मई (वार्ता.) – वर्तमान युद्धकालीन परिस्थिति में तपोभूमि भारत को सुरक्षाकवच प्राप्त हो तथा भारत की सर्वांगीण उन्नति हो, इस उद्देश्य से सनातन संस्था की ओर से १७ मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का आयोजन किया गया है ।

श्री राजमातंगी महायज्ञ के उपलक्ष्य में श्री महागणपति एवं भूमि पूजन करतीं सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु अनुराधा वाडेकर, पौरोहित्य करते हुए श्री. श्रेयस पिसोळकर तथा सनातन संस्था की संत पू. (श्रीमती) संगीता जाधव।

भगवान श्री गणेश की कृपा से यह यज्ञ समारोह निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, इसके लिए सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु अनुराधा वाडेकर के शुभहस्तों से ७ मई को यज्ञ के नियोजित मैदान में विघ्नहर्ता श्री महागणपति तथा भूमाता का पूजन किया गया । इस अवसर पर सनातन संस्था की पू. (सौ.) संगीता जाधव की भी वंदनीय उपस्थिति रही । इस प्रसंग में सनातन के साधक भी उपस्थित थे ।

सनातन के साधक पुरोहित श्री श्रेयस पिसोलकर ने इस पूजन विधि में पुरोहित का कार्य किया । इस समय उपस्थित साधकों ने चैतन्य एवं आनंद का अनुभव करते हुए श्री राजमातंगी देवी के अस्तित्व एवं आशीर्वाद की अनुभूति प्राप्त की । १७ मई को प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर के पीछे नर्दुल्ला टैंक मैदान में दोपहर ३:३० बजे से सायं ७:३० बजे तक यह महायज्ञ आयोजित किया जाएगा ।