Hapur Violence : हापुड (उत्तर प्रदेश) में महाराणा प्रताप जयंती के शोभायात्रा पर मुसलमानों द्वारा पथराव : हिन्दुओं द्वारा भी प्रत्युत्तर

हापुड (उत्तर प्रदेश) – यहां के देहरा ग्राम में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए शोभायात्रा (मिरवणूक) पर मुसलमानों द्वारा पथराव किया गया । इसमें अनेक लोग घायल हुए । इस घटना के पश्चात रुष्ट हुए हिन्दुओं ने आक्रामक भूमिका अपनाते हुए प्रखर प्रत्युत्तर दिया । इससे परिसर में बडा संघर्ष उत्पन्न हो गया । हिन्दुओं की आक्रामक भूमिका के सम्मुख पथराव करने वालों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया । हिन्दुओं के प्रबल प्रतिकार के पश्चात दंगाई प्राण बचाने हेतु भागते हुए दिखाई दिए । इस संघर्ष में प्रत्युत्तर देने वाले समूह ने कुछ दंगाइयों को पकडकर उनकी भली-भांति ताडना की ।

१. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया । वर्तमान में परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । इस हिंसा के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है ।

२. इस प्रकरण में अब तक २ व्यक्तियों को बंदी बनाया गया है । पथराव करने वाले अन्य लोगों की पहचान करने का कार्य चल रहा है । पुलिस ने शोभायात्रा का ड्रोन द्वारा छायाचित्रण किया था, उस चित्रण के आधार पर दोषियों की खोज की जा रही है ।

संपादकीय भूमिका

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की कठोर कार्रवाई करने वाली सरकार होने के उपरांत भी धर्मांध मुसलमानों का हिन्दुओं पर आक्रमण करने का साहस कम नहीं हो रहा है, इससे उनमें कितनी कट्टरता भरी हुई है ?, यह ध्यान में आता है !