मलकाजगिरी (तेलंगाना) नगर में महिलाओं की असुरक्षा को दर्शाने वाला भयावह सच उजागर !

भाग्यनगर (तेलंगाना) – महिलाओं की सुरक्षा की घोषणाएं वास्तव में कितनी सत्य हैं, यह जांचने के लिए मलकाजगिरी की पुलिस आयुक्त सुमति ने एक अत्यंत अनोखा प्रयोग किया । वे सादे वेश में बिना सुरक्षा रक्षक के अर्घ रात्रि १२.३० से प्रात: ३.३० तक बस स्थानक पर साधारण महिला की भांति खडी रहीं । मात्र ३ घंटों में ४० पुरुषों ने उन्हें छेडा । इस घटना से नगर में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं, इसका भयावह वास्तव उजागर हुआ है ।
🚨 Shocking reality of women’s safety in Malkajgiri exposed!
A female Police Commissioner @SumathiIPS stood in civilian clothes past midnight, and within just 3 hours, nearly 40 men attempted to harass her.
This reflects the alarming decline in societal morals and the urgent… pic.twitter.com/Ssyaum2ByJ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 7, 2026
छेडने वालों में पढे-लिखे युवक, छात्र एवं नामी संस्थाओं के कर्मचारी !
ये पुरुष केवल अपराधी प्रवृत्ति के नहीं थे, अपितु उनमें पढे-लिखे युवक, छात्र एवं प्रसिद्ध संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी सम्मिलित थे । इनमें से अनेक मद्य के मद्योन्माद में थे, तो कुछ ने मादक पदार्थों का सेवन किया था, ऐसा संदेह है । सामान्यरूप से खडी महिला एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है, इसकी उन्हें अपेक्षा भी नहीं थी ।
आरोपियों को पकडकर परिजनों के समक्ष कडे शब्दों में किया समोपदेशन !
इस अभियान के उपरांत पुलिस ने इन सभी ४० व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कारागार में अपनी अभिरक्षा मे ले लिया । आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत न कर पुलिस प्रशासन ने एक विशेष पद्धति अपनाई, सभी को उनके परिजनों के समक्ष बुलाकर कडे शब्दों में उनका समोपदेशन किया गया । सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से कैसे व्यवहार करना चाहिए, इसका पाठ देकर उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !