बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढा जाएगा ।

मुंबई – पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में बडी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए पाए गए हैं । झूठे प्रमाणपत्रों के आधार पर जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले घुसपैठियों की संख्या भी अधिक है । ऐसे लोगों को ढूंढने के संबंध में सरकार द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा इस पर अधिक कार्यवाही नहीं की गई है । मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बडी संख्या को ध्यान में रखते हुए, झूठे प्रमाणपत्रों के आधार पर जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों की जांच के लिए ‘विशेष जांच दल’ का गठन किया गया है ।
५ मई को मुंबई पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में परिपत्र प्रसार किया है ।
पुलिस सह आयुक्त (अपराध) की अध्यक्षता में यह दल कार्य करेगा और इसमें अपर पुलिस आयुक्त (अपराध), विशेष शाखा के अपर पुलिस आयुक्त, अपराध जांच शाखा के पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त यह सदस्य होंगे ।
1. पिछले कुछ वर्षों में आधार कार्ड के आधार पर जन्म प्रमाणपत्र लागू किए जाने की बात गृह विभाग के संज्ञान में आई है । मुंबई में पकडे गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के पास आधार कार्ड पाए गए । जांच एजेंसियों को यह पता चला कि ये आधार कार्ड पश्चिम बंगाल में झूठे प्रमाणपत्रों के आधार पर बनाए गए थे ।
2. इसके आधार पर महाराष्ट्र में आधार कार्ड प्राप्त किए गए । इन्हीं के आधार पर घुसपैठियों ने जन्म प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिए । इसलिए पिछले एक वर्ष में जिन लोगों को जन्म प्रमाणपत्र लागू किए गए हैं, उनकी जांच करने तथा आधार कार्ड के आधार पर लागू किए गए जन्म प्रमाणपत्रों को वापस जमा कराने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए थे, परन्तु राज्य में इस पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं हुई । इसलिए मुंबई में इसके लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है ।
सबसे अधिक घुसपैठिए मुंबई क्षेत्र में ।
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल ने हाल ही में राज्य सरकार को राज्य में ७ सहस्त्र ५०० से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची सौंपी है । इससे पहले भी इस दल ने १ सहस्त्र २३७ घुसपैठियों की सूची सरकार को दी थी । इनमें से ७५ प्रतिशत से अधिक घुसपैठिए मुंबई तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए गए हैं । अभी भी जो घुसपैठिए पकड़े नहीं गए हैं, उनको ढ़ंढने के लिए इस दल का गठन किया गया है ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !