अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना – महाराष्ट्र भी सम्मिलित ।

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ – देशभर के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की लहर की चपेट में हैं। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान ४० से ४६ डिग्री के बीच है। २८ अप्रैल को उत्तर प्रदेश का बांदा शहर देश का सबसे अधिक गर्म शहर रहा, जहां ४५.६ डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त ओडिशा के झारसुगुड में ४५.३ डिग्री, जबकि महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा तथा अमरावती में तापमान ४५ डिग्री से अधिक रहा।
भीषण गर्मी के कारण राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के सामान्य डिब्बे के नीचे आग लग गई। रेलवे विभाग के अनुसार ‘ब्रेक पेडल असेंबली’ पर पडे प्रभाव के कारण यह घटना हुई। मिजोरम में आइजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा तेज हवाओं के कारण लगातार दूसरे दिन सभी विद्यालय बंद रखे गए।
अगले २ दिनों के लिए देशभर में मौसम का पूर्वानुमान –
१. अगले २ दिनों में छत्तीसगढ़ तथा झारखंड राज्यों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
२. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र में बिजली की कडकडाहट के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।
३. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा तेलंगाना में ३० से ४० किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान है।
४. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में गर्म एवं उमस भरा मौसम बना रहने की संभावना है।
Europe Heatwave : यूरोप के २३ देशों में रिकॉर्ड तोड गर्मी की लहर – ११लाख करोड रुपये की हानि ।
राज्य में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त !
Surajya Abhiyan : वर्षाऋतु में पेडों का गिरना मनुष्यनिर्मित आपदा – अभिषेक मुरुकटे, समन्वयक, सुराज्य अभियान
France Heatwave : फ्रांस में गर्मी के कारण ४ दिनों में १ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु
महाराष्ट्र पर जलसंकट की भीषण छाया !
Heavy Rain : उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों में आंधी, वर्षा तथा ओलावृष्टि !