जलाशयों में जलसंग्रह ४३ प्रतिशत पर !
पुणे की स्थिति चिंताजनक !
मुंबई – राज्य पर जलसंकट का भीषण संकट मंडरा रहा है तथा जलाशयों का जलस्तर तेजी से घट रहा है । जल संसाधन विभाग द्वारा २५ अप्रैल को दिए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य के ३ सहस्र २८ विभागों में अब केवल ४३.२३ प्रतिशत जलसंग्रह ही शेष है । पुणे में केवल ३६.३० प्रतिशत जल शेष है । मध्यम एवं लघु विभागों की स्थिति तो इससे भी अधिक गंभीर है ।
गत वर्ष की तुलना में जल का संचय अधिक प्रतीत हो रहा है, तथापि प्रचंड ग्रीष्म एवं वाष्पीकरण में २५ प्रतिशत की वृद्धि होने के कारण यह प्रमाण और भी न्यून होने की संभावना है । राज्य के १३८ वृहद प्रकल्पों में वर्तमान में १२ सहस्र ४२३ दश लाख घनमीटर जल उपलब्ध है, फिर भी जलाशयों के रिक्त होने का भय उत्पन्न हो गया है ।

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !