|

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में पराजित करने का आवाहन बंगाल के पुलिस हवलदार रामकृष्ण कयाल ने एक लघु चलचित्र के माध्यम से बंगालवासियों से किया। इसके फलस्वरूप बंगाल पुलिस ने २७ अप्रैल को कयाल को निलंबित कर दिया । बंगाल में २९ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है ।
🚨 Bengal Police suspends constable Ramakrishna Kayal after he accused Mamata Banerjee’s Trinamool Congress of Islamising Bengal.
In a viral Facebook video, Kayal alleged that over the last 15 years, even the police department has been affected.
This shows that concerns raised… pic.twitter.com/PZkaqMv9VW
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 28, 2026
लघु चलचित्र में पुलिस हवलदार कयाल ने क्या कहा ?
फेसबुक पर २३ मिनट के इस लघु चलचित्र में कयाल ने सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बंगाल का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि गत १५ वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस विभाग का इस्लामीकरण किया है । (यदि इस कथन में तथ्य है, तो भा.ज.पा. को बंगाल में सत्ता में आते ही इसके विरुद्ध त्वरित कार्य करना चाहिए, ऐसी बंगाल एवं पूरे भारत वासियों की अपेक्षा है ! – संपादक) प्रशासनिक स्तर पर हिन्दुओं को इस्लाम में धर्मांतरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । इस लघु चलचित्र में उन्होंने दूसरे चरण में मतदान करने वाले लोगों से आवाहन किया की कि वे इस प्रकार मतदान करें जिससे तृणमूल कांग्रेस सरकार सत्ता से निष्कासित हो जाए । बंगाल के हिन्दुओं को यह स्मरण करना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस की विजय का अर्थ जिहादी शक्ति की जीत होगा । यही जिहादी शक्ति हिन्दुओं के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों को नष्ट करेगी एवं देवताओं की मूर्तियों का अपमान करेगी । विशेष रूप से, कयाल ने यह लघु चलचित्र अपने पुलिस गणवेश में बनाया है ।
कोलकाता पुलिस की प्रतिक्रिया
इस लघु चलचित्र के संबंध में कोलकाता पुलिस ने कहा कि पुलिस कर्मियों को इस प्रकार का कोई लघु चलचित्र प्रसारित नहीं करना चाहिए एवं न ही उसका समर्थन करना चाहिए । ऐसा करना सेवा नियमों एवं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !