शिरोली पुलाची (जिला कोल्हापुर) में एक व्यक्ति द्वारा हिंदू युवतियों के वीडियो बनाकर उन्हें प्रसारित करने की घटना ।

कोल्हापुर – हिन्दू युवतियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनके वीडियो बनाकर प्रसारित करने की घटना में संदिग्ध शाहिद सनदे, जो शिरोली पुलाची गांव का निवासी है, उसके विरुद्ध २८ अप्रैल को गांव में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली । सुबह बडी संख्या में एकत्र हुए ग्रामवासी तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रवेश द्वार से ग्राम पंचायत तक मोर्चा निकाला एवं आरोपी के विरुद्ध कडी कार्यवाही की मांग की ।
पुलिस ने इस मोर्चे को ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर रोक दिया तथा अनुमति न होने का कारण बताकर लोगों से वापस जाने को कहा । इस समय कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई । इस घटना के विरोध में ग्रामवासियों ने ‘गांव बंद’ आंदोलन किया । इस घटना में शाहिद सनदे की सहायता करने वाला उसका मित्र शाहरुख देसाई भागा हुआ है तथा उसे भी तुरंत पकडने की मांग ग्रामवासियों ने की है । किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में भारी पुलिस बल को नियुक्त किया गया है ।
इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधियों ने कहा, “हमें मोर्चे की अनुमति नहीं दी गई, परन्तु हम २ दिनों में अनुमति लेकर फिर से मोर्चा निकालेंगे । पुलिस हमें ‘मूक मोर्चा’ निकालने की सलाह दे रही है, परन्तु अब लोग शांत नहीं बैठेंगे । हमारी महिलाओं के साथ अन्याय करने वालों के विरुद्ध कडी कार्यवाही होनी चाहिए । यदि ४ दिनों में जांच पूरी कर दोषियों पर कडी कार्यवाही नहीं हुई, तो लोगों में आक्रोश बढ सकता है ।”
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे