बिहार के पुलिस महानिदेशक की चेतावनी !

पाटलीपुत्र (बिहार) – वर्दीधारी पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य पर रहते हुए मस्तक पर तिलक अथवा किसी भी प्रकार का धार्मिक चिन्ह लगाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी , ऐसी चेतावनी बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को दी ।
वे आगे बोले कि , पुलिसकर्मियों को टोपी धारण करना एवं बेल्ट लगाना अनिवार्य है । वैसा न करनेवाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी । वर्दीधारी पुलिसकर्मी दसों अंगुलियों में अंगूठियां नहीं पहन सकते । महिला पुलिसकर्मियों पर भी कर्तव्य पर रहते हुए अति श्रृंगार करने , अथवा आभूषण पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है । पुलिस दल में एकजुटता एवं व्यावसायिक छवि बनाए रखना , इसके पीछे का उद्देश्य बताया जा रहा है ।
अनेक संगठनों का आक्षेप !
इस आदेश का ‘विश्वामित्र सेना’ संगठन के राष्ट्रीय निमंत्रक राजकुमार चौबे ने विरोध किया है एवं इस आदेश को धार्मिक स्वतंत्रता के विरुद्ध बताया है । चंदन एवं तिलक सनातन परंपरा अथवा श्रद्धा के प्रतीक हैं तथा उन पर प्रतिबंध लगाना अनुचित है ।
क्या है नियम ?
‘बिहार पुलिस मैनुअल १९७८’ के अनुसार कर्तव्य पर उपस्थित किसी भी पुलिसकर्मी को किसी भी धर्म का चिन्ह , प्रतीक अथवा पहनावा प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है । इसमें हिन्दू धर्म का तिलक अथवा चंदन एवं इस्लाम के अनुसार रखी जानेवाली दाढी , इन पर समान रूप से प्रतिबंध लागू है । वर्दी में उपस्थित पुलिसकर्मी किसी एक धर्म अथवा समुदाय का प्रतिनिधि न लगकर राज्य का प्रतिनिधि दिखाई दे , इसके पीछे का यही मूल उद्देश्य है । तथापि इस नियम में सिख धर्म को विशेष छूट दी गई है । नवरात्र में तिलक लगाने हेतु अथवा रमजान में दाढी रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अग्रिम अनुमति लिखित रूप में लेना अनिवार्य है । अनुमति के बिना ऐसा करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !