अमेरिकी गुप्तचर एजेंसियों को मिली जानकारी !

वॉशिंगटन (अमेरिका) – पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के ईरान की सेना के प्रमुखों के साथ गुप्त संबंध हैं, ऐसी जानकारी अमेरिकी गुप्तचर विभाग को मिली है । जनरल मुनीर वॉशिंगटन एवं तेहरान के बीच ‘गुप्त मध्यस्थ’ के रूप में काम कर रहे हैं, इसलिए इन संबंधों को अधिक गंभीर माना जा रहा है । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगातार जनरल मुनीर की प्रशंसा किए जाने के बीच सामने आई इस जानकारी से अब चर्चा आरंभ हो गई है कि ट्रम्प क्या निर्णय लेते हैं ।
१. अमेरिका के ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल द्वारा दी गई रिपोर्ट में अधिकारी तथा क्षेत्रीय विश्लेषक इन संबंधों को एक ‘संकट के संकेत’ के रूप में देख रहे हैं । विशेषज्ञों का मत है कि विशेष रूप से ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुनीर की पुरानी निकटता, मध्यस्थ के रूप में उनकी भूमिका को जटिल बनाती है ।
२. इन संबंधों के कारण अमेरिकी अधिकारियों ने मुनीर की राजनयिक उपयोगिता को लेकर सतर्क रूप अपनाया है । उन्हें भय है कि अमेरिका एवं ईरान दोनों पक्षों तक मुनीर की सीधी पहुंच रणनीतिक संकट उत्पन्न कर सकती है ।
३. आलोचकों ने बार-बार इस्लामाबाद को ‘अविश्वसनीय भागीदार’ कहा है । उनके अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका से बडी आर्थिक एवं सैन्य सहायता ली तथा उसी समय तालिबान से जुडे समूहों को शरण दी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l