Love Jihad : आरोपी अयान तनवीर के घर का अवैध निर्माण प्रशासन ने ‘बुलडोजर’ से ढहाया ।

  • अमरावती की ‘लव जिहाद’ घटना ।

  • मुख्य आरोपी ‘ए.आई.एम.आई.एम.’ का कार्यकर्ता ।

  • 4 कट्टरपंथियों को बंदी बनाया गया ।

आरोपी अयान अहमद तनवीर

अमरावती – जिले के परतवाड़ा में हिंदू लडकियों को ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण तथा धोखाधडी करने वाले आरोपी अयान अहमद तनवीर (आयु 19 वर्ष) के घर के अवैध निर्माण को अचलपुर नगर परिषद ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस समय भारी पुलिस बल का प्रबंध किया गया था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने 7 पीडित युवतियों के नामों के बारे में बताया है। (ऐसे दरिंदों को केवल पकडकर (हिरासत) न रखकर बीच चौराहे पर कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी हिंदू लडकियों की ओर अनुचित दृष्टि से देखने का साहस न कर सके – संपादक) अचलपुर नगर परिषद ने आरोपी के परिवार को अतिक्रमण के संबंध में नोटिस भी दिया था, जिसके अनुसार बुलडोजर से कार्यवाही की गई।

आरोपी अयान तनवीर ने ‘स्नैपचैट’ तथा ‘व्हाट्सएप’ के माध्यम से युवतियों से जान-पहचान बढाई, उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उनका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाए। इस घटना में अब तक अयाज के साथ उजेर खान, तरबेज खान तथा मोहम्मद साद जैसे 4 कट्टरपंथियों को पुलिस ने बंदी बनाया है। (हिंदू युवतियां मुसलमानों से दोस्ती करते समय सतर्कता बरतें – संपादक)

भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि कट्टरपंथी अयाज तनवीर ने अब तक 180 हिंदू लडकियों का जीवन बर्बाद किया है एवं 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए हैं। यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं है, बल्कि यह एक संगठित जाल है। चिखलदरा के होटलों/रेस्टोरेंट्स में ढूढने पर कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी। मुख्य आरोपी अयान ‘एआईएमआईएम’ (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा नेता नवनीत राणा ने बताया, “अमरावती मामले की सभी पीडित लडकियां हिंदू हैं।”

संपादकीय भूमिका

क्या इससे यह समझा जाए कि ‘ए.आई.एम.आई.एम.’ भी लव जिहाद का समर्थन करता है? ऐसे दल पर भी प्रतिबंध लगाएं ।