
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – ‘फिल्म केवल प्रस्तुतीकरण नहीं, अपितु समाज को दिशा देनेवाला एक माध्यम है । युवा पीढी के सामने जैसी फिल्में रखी जाती हैं, वह वैसे ही आदर्श स्वीकार करती है । इसलिए निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों को राष्ट्र को प्रेरित करनेवाली फिल्में बनानी चाहिए । यदि किसी डकैत को नायक के रूप में दिखाया गया, तो युवा पीढी उसे ही अपना आदर्श मानेगी । डकैतों को नायक के रूप में प्रस्तुत न करें’, ऐसा आवाहन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां किया । वे यहां सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित ‘महानाट्य’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे । इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘धुरंधर २’ का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि नए भारत में समाज ने ‘डकैतों’ को अस्वीकार कर दिया है । वर्तमान में चल रही फिल्में इसका उदाहरण हैं कि जनता उन्हें कैसी प्रतिक्रिया दे रही है । परंतु एक समय ऐसा था, जब अच्छे व्यक्तियों को खलनायक एवं खलनायकों को नायक के रूप में दिखाया जाता था । इसके परिणामस्वरूप पीढियां बिगड गईं ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री