खोपोली में वेताळ मूर्ति देवस्थान हटाने का प्रकरण

खोपोली ( जिला रायगढ ) – यहां के लव्हेज ग्राम के समीप स्थित वेताळ मूर्ति देवस्थान को एक ठेकेदार ने जेसीबी की सहायता से हटा दिया । इस प्रकरण में ग्रामीणों ने आक्रामक होते हुए खोपोली नगर परिषद के कार्यालय पर मोर्चा निकाला । ‘संबंधित ठेकेदार का कार्य रोककर उस पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए’, ऐसी मांग का निवेदन नगराध्यक्ष कुलदीपक शेंडे को सौंपा गया । ‘यदि प्रशासन ने इस विषय में तत्काल न्याय नहीं दिया, तो हम आमरण अनशन करेंगे’, ऐसी चेतावनी इस समय ग्रामीणों द्वारा दी गई । ग्राम के निकट एक इस्पात (स्टील) कारखाने की अतिरिक्त भूमि के समतलीकरण का कार्य चल रहा था । उसी के अंतर्गत ठेकेदार ने यह कृत्य किया ।
नागरिकों ने देवस्थान के लिए न्यूनतम २ गुंठा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की । ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि ठेकेदार ने जल के नैसर्गिक प्रवाह वाले नाले तथा तालाब को बंद कर दिया है । इसके कारण वर्षा ऋतु में बाढ की स्थिति निर्मित होने की संभावना भी व्यक्त की गई है ।
संपादकीय भूमिका
|
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।