उत्तर प्रदेश के ५५८ मदरसों पर होगी कार्रवाई !

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं । राज्य के ५५८ मदरसों में छात्रों की मध्याह्न भोजन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है । मदरसों पर छात्रों के मध्याह्न भोजन के लिए दिए गए धन के दुरुपयोग का आरोप है । इस मामले में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की संचालिका मोनिका रानी ने जांच के आदेश दिए हैं ।
Mid-Day Meal Scam: Funds meant for students embezzled in madrasas in Uttar Pradesh; action initiated against 558 institutions.
Serious question: why are such institutions still allowed to function? Should stricter action, including bans, be enforced immediately?
PC: Hindi… pic.twitter.com/rvhvyuOmtS
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 1, 2026
अखिल भारतीय पसमांदा समाज मंच द्वारा की गई शिकायत के बाद यह मामला सामने आया । मंच ने सरकार को सूचित किया कि मदरसों में कागजों पर छात्रों की संख्या अधिक दिखाई जाती है, जबकि वास्तविकता में न तो छात्रों तक भोजन पहुँच रहा है तथा न ही पूरा धन । सरकारी निधि का दुरुपयोग कर उसे व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है ।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं । सरकारी अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे तथा निधि के वितरण एवं वास्तविक रूप से भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या का मिलान किया जाएगा । योगी आदित्यनाथ सरकार पिछले कुछ समय से मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पारदर्शिता लाने के प्रयास कर रही है । इससे पहले भी अवैध मदरसों का सर्वेक्षण किया जा चुका है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे मदरसों पर सरकार तुरंत प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती ? |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री