उत्तर प्रदेश में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान !

प्रयाग (उ.प्र.) – ‘‘सनातन भारत में सदैव प्रबुद्ध अर्थात ज्ञानी अथवा विद्वान लोगों का चर्चा करना, समाज, राष्ट्र एवं धर्म के हित में माना जाता था । आज दुर्भाग्य से ‘मीडिया’, ‘सोशल मीडिया’, ‘फिल्म मीडिया’, ‘एकेडेमिया’ अथवा ‘लिट फेस्टिवल्स’ में जो सेक्युलरवाद के सिद्धांतों पर चर्चा की जा रही है, वह ‘एजेंडा बेस्ड प्रोपोगंडा’ पर आधारित होती है । वर्तमान में ‘अजेंडा बेस्ड प्रोपोगंडा’ (विचार आधारित प्रचार) करनेवाले व्यक्ति देशविरोधी तथा सनातन धर्मविरोधी शक्ति हैं । ऐसी शक्तियां आयातुल्ला खामेनी की हत्या पर सरकार को प्रश्न पूछती हैं; परंतु बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर मौन रखती है । केरल स्टोरी २ को प्रोपोगंडा बतानेवाले लोग ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर मौन धारण कर लेते हैं । इस ‘सिलेक्टिव साइलेन्स’ को उजागर कर यह बौद्धिक युद्ध हमें जितना होगा’’, ऐसे विचार हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने प्रयागराज में आयोजित हिन्दू संगठनों की बैठक में व्यक्त किए ।
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रतापगढ, सुल्तानपुर, प्रयागराज आदि जिलों में हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान चलाया गया । इसके अंतर्गत विविध स्थानों पर हिन्दू संगठनों की बैठकों का आयोजन हुआ ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न