होटल बंद होने से श्रमिकों के खाने-पीने की समस्या !
नाशिक – यहां सिंहस्थ कुंभ मेले के कार्य बडी मात्रा में चल रहे हैं; परंतु ईंधन की कमी के कारण २६ मार्च से पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से श्रमिकों के लिए काम पर आना संभव नहीं हो पाया । निर्माण स्थलों पर हर स्थान पर सन्नाटा दिखाई दे रहा था । कुंभ मेले के कार्य रुक गए हैं । त्र्यंबकेश्वर शहर में गैस सिलेंडर की कमी के कारण अधिकांश होटल भी बंद हो गए हैं । ठेला लगाकर चाय-पानी एवं नाश्ता बेचने वालों का व्यवसाय भी ठप हो गया है । इसके कारण श्रमिकों को खाने-पीने की भी कठिनाई का सामना करना पड रहा है ।
‘वर्तमान ईंधन संकट को देखते हुए सिंहस्थ कुंभ मेले के कार्य समय पर पूर्ण करना असंभव हो जाएगा । जिला प्रशासन को समय रहते ध्यान देकर ईंधन की कमी की समस्या का समाधान करना चाहिए’, ऐसी मांग नागरिकों ने की है ।

‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।